फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The leopard walked in front of the car for 10 minutes

10 मिनट तक कार के आगे चलता रहा तेंदुआ

Sun, 29 Sep 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
The leopard walked in front of the car for 10 minutes
बहराइच। मटेरा के बघौली जंगल के रास्ते में एक सप्ताह से तेंदुआ घूम रहा है। शनिवार की रात बघौली गांव जा रहे कुछ राहगीरों की कार के सामने अचानक सड़क पर तेंदुआ गया, जिससे सभी सहम गए। लोगों ने तेंदुए का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया। लगभग 10 मिनट तक गाड़ी के आगे चलने के बाद तेंदुआ जंगल में चला गया। वन विभाग ने तेंदुए के मूवमेंट की बात स्वीकारते हुए जंगल में पिंजड़ा लगा होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

बहराइच वन प्रभाग अंतर्गत नानपारा रेंज के मटेरा पुलिस चौकी क्षेत्र के बघौली गांव के निकट काफी बड़ा जंगल है। जंगल में कई दिनों से एक तेंदुए के घूमने की पुष्टि हो रही थी, मगर किसी ने तेंदुए को देखा नहीं था।
विज्ञापन

शनिवार की रात बघौली गांव के रहने वाले कुछ ग्रामीण कार से घर लौट रहे थे। तभी गांव के बाहर जंगल के रास्ते में एक तेंदुआ मुख्य मार्ग पर आ गया। तेंदुए को देखते ही सभी सहम गए। लोगों ने अपनी गाड़ी की रफ्तार धीमी कर दी। तेंदुआ गाड़ी के आगे 10 मिनट तक चलता रहा, जिसके बाद वह जंगल में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए के जंगल में घूमने के बारे में वन विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों ने सूचना दी गई। वन दरोगा सत्यजीत सिंह ने बताया कि बघौली जंगल में लगभग एक सप्ताह से तेंदुए के मूवमेंट का पता चल रहा है। जंगल के बाहर एक पिंजड़ा लगाया गया है। उसको पकड़ते ही कतर्नियाघाट के जंगलों में ले जाकर छोड़ दिया जाएगा। वन दरोगा ने बताया कि ग्रामीण सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed