{"_id":"57ded9e44f1c1b1d0aa825ab","slug":"the-leopard-ate-goat","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने घर में घुस बकरी को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने घर में घुस बकरी को बनाया निवाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गागौढ़ी खैरी गांव निवासी एक ग्रामीण के घर में घुसकर तेंदुए ने बकरी को निवाला बना लिया। ग्रामीण को सुबह पद चिह्नों के आधार पर तेंदुए के हमले की जानकारी हुई। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई है। लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। घटना से परिवारीजनों के साथ ग्रामीण भी दहशत में हैं।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के सुजौली रेंज अंतर्गत दुर्गागौढ़ी के मजरा खैरी निवासी कैलाश पुत्र रामायन की बकरी आंगन में बंधी थी। शनिवार देर रात जब परिवारीजन सो रहे थे तभी घर में घुसे तेंदुए ने बकरी को निवाला बना लिया।
सुबह परिवारीजन जगे तो आंगन का नजारा देखकर सहम गए। आंगन में चारो तरफ खून फैला हुआ था। तेंदुए के पदचिह्न भी बने थे। गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। तत्काल रेंज कार्यालय पर सूचना दी गई। लेकिन कोई भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। गांव में तेंदुए के दस्तक देने से ग्रामीणों में दहशत है।