Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The historic clock tower will be enhanced with one crore rupees.

Bahraich News: एक करोड़ से निखरेगा ऐतिहासिक घंटाघर

Mon, 01 Jun 2026 12:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The historic clock tower will be enhanced with one crore rupees.
बहराइच में ​स्थित घंटाघर पार्क।  - फोटो : बहराइच में ​स्थित घंटाघर पार्क।
बहराइच। शहर के मध्य स्थित ऐतिहासिक घंटाघर पार्क अब नए कलेवर में नजर आएगा। नगर पालिका परिषद ने करीब एक करोड़ से घंटाघर पार्क के सुंदरीकरण की योजना तैयार की है। इस परियोजना के तहत पार्क का मुख्य प्रवेश द्वार बदला जाएगा, बच्चों के लिए आधुनिक झूले लगाए जाएंगे, आकर्षक बेंच स्थापित होंगी और पूरे परिसर को नया स्वरूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद बहराइच की अध्यक्ष सुधा टेकड़ीवाल ने बताया कि सुंदरीकरण कार्य से घंटाघर की ऐतिहासिक पहचान और अधिक निखरकर सामने आएगी। उन्होंने बताया कि घंटाघर शहर की ऐतिहासिक धरोहर है। इसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करते हुए इसकी मूल पहचान को संरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्क में हरियाली बढ़ाने, आकर्षक लाइटिंग, इंटरलॉकिंग पथ, बैठने की बेहतर व्यवस्था, बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और सौंदर्यीकरण के अन्य कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही मुख्य गेट को भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा, ताकि शहर की पहचान के रूप में घंटाघर और अधिक आकर्षक दिखाई दे।
विज्ञापन

गेट में दिखेगी वास्तुकला की झलक
चेयरमैन प्रतिनिधि श्याम करन टेकड़ीवाल ने बताया कि घंटाघर शहर के बीचोंबीच स्थित होने के कारण यहां बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन आते हैं। लंबे समय से इसके सुंदरीकरण की मांग उठ रही थी। अब एक करोड़ रुपये की लागत से इसे आधुनिक पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नया गेट ऐतिहासिक वास्तुकला की झलक लिए होगा, जिससे घंटाघर की प्राचीन छवि बरकरार रहते हुए उसका सौंदर्य और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहराइच की पहचान के रूप में उभरेगा
पार्क में सेल्फी पॉइंट, सजावटी पौधे, फव्वारा, बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था और पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था भी की जाएगी। परियोजना पूरी होने के बाद घंटाघर न केवल शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी बहराइच की पहचान के रूप में उभरेगा। जल्द ही कार्य शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed