फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The havan kund was broken and soil was thrown, an attempt was made to encroach, villagers got angry

Bahraich News: हवन कुंड तोड़ डाली मिट्टी, अतिक्रमण का प्रयास, भड़के ग्रामीण

Mon, 16 Jun 2025 03:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 16 Jun 2025 03:17 AM IST
विज्ञापन
The havan kund was broken and soil was thrown, an attempt was made to encroach, villagers got angry
खैरीघाट थाने पर देवी मंदिर पर अतिक्रमण के आरोप को लेकर ​शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण। 
शिवपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत मटेरा कला के सरलीबाग स्थित देवी स्थान पर शनिवार को कुछ दबंगों ने अतिक्रमण का प्रयास किया। दबंगों ने देवी स्थान पर बने हवनकुंड को तोड़ दिया और मिट्टी से पाट दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और कई महिलाएं व पुरुष खैरीघाट थाना पहुंचे और थाना प्रभारी को शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन


खैरीघाट थाना पहुंचे मटेरा कला निवासी लल्लन, देवतादीन, दयाराम, गरीबे, राजेंद्र, परवारी लाल, बुधई, मुंशी, केशव राम, रीना देवी, फुल कुमारी, बऊर, रेनू, कुंवारा, ननकुन्ना, दयाराम आदि ने बताया कि गांव में देवी स्थान है। जो सभी की आस्था का केंद्र है और वे सभी वर्षों से वहां पूजन-अर्चन करते हैं। बावजूद इसके गांव के कुछ दबंग देवी स्थान को तोड़कर उस पर कब्जा करना चाहते हैं। शनिवार की रात दबंगों ने हवन कुंड तोड़कर उसमें ट्रैक्टर-ट्राॅली से मिट्टी पटवा दी। ग्रामीणों के जागने व विरोध करने पर धमकी देते हुए चले गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दबंग पहले इस देवी स्थान पर लगे पेड़ को काटकर उठा ले गए थे और अब जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। साथ ही देवी स्थान की जमीन पर गुमटी व छप्पर भी रख लिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन



राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे, लेकिन आरोपियों ने कई अन्य जमीनों पर कब्जा होने और उन्हें भी खाली करने की मांग करते हुए विवाद शुरू कर दिया। ऐसे में एसडीएम के आदेश पर टीम गठित कर अतिक्रमण को सख्ती से हटाया जाएगा। -उपेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed