फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The government is hell-bent on ruining the farmers: Rakesh Tikait

किसानों को बर्बाद करने पर तुली है सरकार : राकेश टिकैत

Thu, 19 Feb 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 19 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The government is hell-bent on ruining the farmers: Rakesh Tikait
गल्लामंडी में भारतीय किसान यूनियन की हुंकार महापंचायत में मौजूद किसान नेता राकेश टिकैत। -संवाद
बहराइच। नगर के दरगाह क्षेत्र स्थित गल्लामंडी प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन की ओर से आयोजित किसान हुंकार महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत बुधवार को शामिल हुए। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है।
विज्ञापन



किसान नेता टिकैत ने भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते का जिक्र करते हुए कहा कि यदि सब्सिडी और बिना टैरिफ के विदेशी सामान देश में आएंगे, तो इससे भारतीय किसानों को भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे समझौतों को रोकने के लिए बड़ा आंदोलन खड़ा करना होगा।
विज्ञापन



संघ प्रमुख मोहन भागवत के हिंदुओं को तीन बच्चे पैदा करने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए टिकैत ने कहा कि वे जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग करते हैं। उनका कहना रहा कि देश को एक बच्चे की नीति की ओर बढ़ना चाहिए, अन्यथा भविष्य में स्थिति गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



टिकैत ने आरोप लगाया कि सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाकर हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर रही है। वर्तमान समय में पड़ोसी देशों से संबंध खराब हो चुके हैं, किसान और नौजवान परेशान हैं, जबकि सरकार स्कूलों के बजाय शराब की दुकानें खोलने पर ध्यान दे रही है।



महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम कुमार वर्मा, पयागपुर के पूर्व विधायक एवं सपा नेता मुकेश श्रीवास्तव, किसान नेता चंद्रशेखर सिंह आजाद तथा श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष अजीत चौधरी समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed