फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The forest department got three houses demolished by elephants

वन विभाग ने हाथियों से गिरवाए तीन मकान

Sat, 28 Sep 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
The forest department got three houses demolished by elephants
कतर्नियाघाट के गेेरुआ घाट में वनकर्मियों ने हाथियों से ढहवाए मकान। - फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। कतर्निया के गेरुआ नदी के तट पर करीब नौ परिवार तीन दशक से रह रहे थे। इसमें तीन झोपड़ियां अरसे से खाली थीं। वहीं छह में अभी भी परिवार रह रहे हैं। इन सभी को संरक्षित क्षेत्र में होने के कारण नोटिस जारी किया गया था। शनिवार को वन विभाग के अधिकारियों ने हाथियों से तीन मकान ढहा दिए। जबकि छह परिवारों को फिर से नोटिस जारी करते हुए 15 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत गेरुआ नदी के तट पर एक छोटा सा गांव कई वर्षों से बसा हुआ है, जिसमें तीन दशक से नौ परिवार रह रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कतर्नियाघाट के डिप्टी रेंजर रामकुमार दलबल के साथ चंपाकली व जयमाला हथिनी को लेकर मौके पर पहुंचे और यहां बने मंजू देवी, बाबू और लायकराम के घरों को ध्वस्त करवा दिया। वहीं अन्य छह परिवारों को मकान हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन दिन पहले वनकर्मिर्यों ने मौके पर पहुंचकर घर हटाने की बात कही थी, लेकिन इन लोगों द्वारा जगह खाली नहीं की गई थी। उप प्रभागीय वनाधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि संरक्षित क्षेत्र में किसी भी तरह से निवास करना नियमों के विरुद्ध है, जो तीन झोपड़ियां ढहायी गयी हैं। वह निष्प्रयोज्य थीं। यह लोग दूसरे स्थान पर रहने लगे थे। हालांकि अन्य सभी को जगह खाली करने का निर्देश दिया गया है। उधर, वन विभाग की इस कार्रवाई से पीड़ित ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed