{"_id":"589378474f1c1b2f3de83e39","slug":"the-fog-grew-melting-life-disrupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से बढ़ी गलन, जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से बढ़ी गलन, जनजीवन अस्त-व्यस्त
अमर उजाला/बहराइच
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
ठंड में इस तरह जाते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तराई में मौसम का मिजाज गुरुवार को भी सही नहीं हो सका। सुबह घना कोहरा छाया रहा। दोपहर में सूरज निकला, लेकिन लोगों को गलन से निजात नहीं मिली। कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। शाम को फिर जिला धुंध की चपेट में आ गया। घने कोहरे के चलते रेल और बस सेवाएं भी प्रभावित रहीं।
तराई में मौसम का मिजाज लोगों को बेहाल किए हुए है। गुरुवार की सुबह घने कोहरे की चपेट में दिखी। 11:30 बजे सूरज निकला, तब लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन करीब दो बजे फिर कोहरे और धुंध के चलते धूप गायब हो गई।
इससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। कड़ाके की ठंड में घर से निकले स्कूल के बच्चों के साथ ही मजदूरी पेशा वर्ग के लोगों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा। घने कोहरे के चलते ट्रेन और बसों का आवागमन भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि आगामी सप्ताह में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 16.5 व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।