फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The fluctuating weather has increased the number of patients

Bahraich News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़ी मरीजों की भीड़

Tue, 14 Apr 2026 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The fluctuating weather has increased the number of patients
मेडिसिन विभाग के बाहर लगी मरीज व तीमारदारों की भीड़। - फोटो : मेडिसिन विभाग के बाहर लगी मरीज व तीमारदारों की भीड़।
बहराइच। बदलते मौसम का असर अब साफ दिखने लगा है। ठंड और गर्मी के उतार-चढ़ाव के कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं, जिससे मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। सोमवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे तक ही 1610 मरीजों का इलाज किया जा चुका था, जबकि दिन बढ़ने के साथ संख्या में और इजाफा होता रहा।
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार इस समय सर्दी, खांसी, बुखार, पेट दर्द और उल्टी-दस्त के मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। सुबह से ही परचा काउंटर पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। ओपीडी और पैथोलॉजी विभाग में सबसे ज्यादा भीड़ रही। खासकर मेडिसिन विभाग में मरीजों की अधिकता के चलते गहमागहमी का माहौल बना रहा। डॉक्टर कक्ष के बाहर गेट और बरामदे तक मरीजों की लंबी लाइन लगी रही, जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


सोहरवा गांव से आए रामायण ने बताया कि वह पैर में सूजन की समस्या लेकर पहुंचे हैं, लेकिन एक घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उनका नंबर नहीं आया। सोहबतिया गांव के विशैली ने बताया कि पूरे शरीर में दर्द की शिकायत के चलते वह सुबह ही अस्पताल पहुंच गए थे, लेकिन उन्हें भी एक घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एमएमएम त्रिपाठी ने बताया कि सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है और दवाओं व जांच की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed