{"_id":"589376cf4f1c1b4a40e81810","slug":"the-first-day-was-not-a-single-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन
अमर उजाला/बहराइच
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में विधानसभा चुनाव के लिए शुरू हुए नामांकन के पहले दिन गुरुवार को कलेक्ट्रेट में सन्नाटा पसरा रहा। नामांकन कक्षों में अधिकारी बैठे रहे, लेकिन पूरे दिन कोई प्रत्याशी अपना नामांकन कराने नहीं पहुंचा। बहराइच और मटेरा विधानसभा सीट पर नामांकन करने के लिए आठ परचों की बिक्री हुई। नामांकन को देखते हुए पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विधानसभा चुनाव के लिए जिले की सात सीटों पर बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अभय ने अधिसूचना जारी कर दी थी। इसके साथ ही नामांकन का दौर भी शुरू हो गया। नामांकन को देखते हुए पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
मुख्य गेट पर सीओ सिटी विजय शंकर मिश्र की अगुवाई में सुरक्षा कर्मी मुस्तैद रहे। हालांकि पहले दिन एक भी प्रत्याशी अपना नामांकन कराने कलेक्ट्रेट नहीं पहुंचा। सुबह से ही अफसर और पुलिस कर्मी जुटे रहे। देर शाम तक कलेक्ट्रेट में सन्नाटा ही पसरा रहा।
विज्ञापन
मटेरा और बहराइच सदर सीट से कुछ प्रत्याशियों की ओर से नामांकन के लिए परचे खरीदे गए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि पहले दिन आठ परचों की बिक्री हुई है। शनिवार से नामांकन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।