फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The fate of the candidates was captured in EVM

प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में हुआ कैद

Mon, 21 Oct 2019 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
The fate of the candidates was captured in EVM
बलहा विधानसभा उपचुनाव में सोमवार को मंगलपुरवा पोलिंग बूथ पर मतदान करने के लिए लगी लाइन। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। बलहा विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान के साथ ही प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। 51 फीसदी मतदाताओं ने उपचुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। उपचुनाव अधिकतर स्थानों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मगर मतदाताओं में जागरूकता की कमी के कारण 60 फीसदी के आंकड़े को भी छूने में पसीने छूट गए।
विज्ञापन

जगह-जगह ईवीएम खराब होने के कारण मतदान की रफ्तार सुस्त रही। वीवीपैट की खराबी ने भी प्रशासन की कई जगहों पर मुश्किलें बढ़ाईं। चुनाव होने के बाद पोलिंग पार्टियों के देर रात तक गल्लामंडी पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। प्रेक्षक की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम में ईवीएम को सुरक्षित रखवाया गया। अब प्रत्याशियों को 24 अक्तूबर को होने वाली मतगणना का बेसब्री से इंतजार रहेगा।
विज्ञापन

बलहा उपचुनाव के लिए 23 सितंबर को जनपद में अधिसूचना जारी की गई थी। रविवार को गल्लामंडी परिसर से पोलिंग पार्टियों को गहमागहमी के बीच रवाना किया गया। बलहा विधानसभा क्षेत्र के 169 मतदान केंद्रों के 409 बूथों पर सोमवार की सुबह करीब सात बजे माकपोल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसके बाद मतदाताओं के वोट डालने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलहा विधानसभा क्षेत्र के तीन लाख 57 हजार मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। लेकिन सुबह से मतदाताओं के घर से निकलने का सिलसिला ही धीमा रहा। सुबह नौ बजे तक बूथों पर महज 10.34 प्रतिशत मतदान ही संभव हो सका था। बलहा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में ईवीएम की खराबी ने भी काफी मुश्किलें बढ़ाईं।
सुजौली के बूथ संख्या 39 में कंट्रोल यूनिट खराब हो गई। वहीं बूथ संख्या 54 की ईवीएम मशीन खराब हो गई, जिससे मतदाताओं को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा। इसी तरह बूथ संख्या 292 अयोध्या गांव में भी मशीन खराब हो गई। जिसके कारण मतदान रुक गया। ईवीएम ठीक करने के लिए कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सुजौली में वीवीपैट के ईवीएम से कनेक्ट न हो पाने के कारण काफी देर तक मतदान ठप रहा। हालांकि मतदान के लिए लोगों में उत्साह भी नजर आया।
नैनिहा के मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार लगी रही। सर्वोदय इंटर कॉलेज में भी काफी संख्या में मतदाता एकत्र रहे। जालिमनगर और गूढ़ मतदान केंद्र पर भी मतदाताओं की लंबी लाइन दिखाई दी। मधवापुर अहिरन कुट्टी पोलिंग बूथ पर भी काफी संख्या में मतदाता लाइन में लगे हुए नजर आए। मतदान केंद्र गिरगिट्टी पर सुबह करीब नौ बजे ही मतदाताओं की लंबी कतार लगी दिखाई दी।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजापुर कला में भी काफी संख्या में मतदाता लाइन में लगे हुए दिखाई दिए। शाम छह बजे के बाद मतदान पूरी तरह से बंद हो गया। जिला निर्वाचन अधिकारी शंभु कुमार ने बताया कि उपचुनाव में 51 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। अब 24 अक्तूबर को गल्लामंडी परिसर में मतगणना का कार्य शुरू किया जाएगा।
सुबह से रह-रह कर बढ़ता रहा मतदान प्रतिशत
बहराइच। बलहा उपचुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान में सुबह नौ बजे तक जिस रफ्तार से मतदान प्रतिशत ने उछाल मारी थी। उसके बाद दोपहर में अचानक मतदान प्रतिशत ठहर सा गया। मतदाताओं के घर से न निकलने के कारण सुबह 10.34 प्रतिशत से शुरू हुआ ग्राफ दोपहर एक बजे तक महज 32 फीसदी ही पहुंच सका था। दोपहर तीन बजे तक इसमें महज आठ प्रतिशत तक इजाफा हुआ जो 40 फीसदी तक पहुंचा। इसके बाद मतदाताओं ने कुछ तेजी दिखाई और शाम पांच बजे तक 49 प्रतिशत मतदान होने की अधिकारिक सूचना प्रशासनिक अधिकारियों के पास पहुंच चुकी थी। देर शाम तक 51 फीसदी मतदान हो चुका था।
इंसेट
मतदान का ग्राफ एक नजर में
समय मतदान प्रतिशत
9.00 बजे 10.34
11.00 बजे 21.00
1.00 बजे 32.00
3.00 बजे 40.00
5.00 बजे 49.00
6.00 बजे 51.00
चाय-पानी को तरस गए लोग
नानपारा (बहराइच)। बलहा उपचुनाव के लिए सोमवार को होने वाले मतदान के मद्देनजर जिला प्रशासन ने चुनाव क्षेत्रों में दुकानों को नहीं खोले जाने के निर्देश जारी किए थे। चुनाव होने के कारण लोगों ने भी दुकान खोलने से परहेज किया। मिहींपुरवा कस्बे की सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया। कुछ स्थानों पर चाय के होटल जरूर खुले हुए थे, लेकिन अधिकतर दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। यही हाल उर्रा बाजार, सुजौली, गायघाट, बिछिया, मोतीपुर, गूढ़ चौराहा आदि क्षेत्रों में भी रहा। लोग चाय-पानी के लिए भी तरसते देखे गए।

वोटर लिस्ट की खामियों से मायूस लौटे लोग
बलहा उपचुनाव के लिए तैयार की गई मतदाता सूची में कई खामियां भी नजर आईं। कई स्थानों पर मतदाता सूची में लोगों के नाम ही नहीं दर्ज थे। जबकि पिछले चुनाव में सभी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। गायघाट क्षेत्र के रहने वाले चुनमुन, गुल्लू, विकास आदि ने बताया कि मतदाता सूची में वर्ष 2017 में हुए आम चुनाव में उनके नाम दर्ज थे। उन्होंने मतदान भी किया था। मगर अबकी बार मतदाता सूची से उनका नाम गायब था। जिसके कारण सभी मतदान नहीं कर सके।

बलहा विधानसभा उपचुनाव में सोमवार को पोलिंग बूथ पर मतदान करने के लिए बच्चों को लेकर लाइन में खड़ी ?

बलहा विधानसभा उपचुनाव में सोमवार को पोलिंग बूथ पर मतदान करने के लिए बच्चों को लेकर लाइन में खड़ी ?- फोटो : BAHRAICH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed