फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The fast was broken by offering arghya to the rising sun.

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर किया व्रत का पारण

Thu, 11 Nov 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The fast was broken by offering arghya to the rising sun.
बहराइच झिंगहाघाट के तट पर छठ पूजा करतीं महिलाएं। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। केरवा के पात पर उगल हे सुरूजदेव, आजू के दिनवां हो दीनानाथ, हे लागत एतना देर। हम करबो हे मइया छठी के बरतिया। दरसन दीन्ही अपार हे छठी मइया, लिहिएं अरग छठी मइया दिहीं आशीष... जैसी छठ गीतों के बीच बृहस्पतिवार को पूर्व दिशा में लालिमा उभरी तो घाटों पर एकाएक चहल-पहल बढ़ गई। भोर में ही छठ घाटों पर पहुंची महिलाओं ने नदी व तालाबों पर पानी में खड़े होकर छठ मइया की आराधना की। विधि पूर्वक पूजन-अर्चन किया। सूर्य देव के प्रकट होते ही व्रती महिलाओं ने श्रद्धा के साथ अर्घ्य देकर परिवार के सलामती की प्रार्थना की। 36 घंटे के निर्जला व्रत का व्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य देने के बाद समापन किया। घाट व घरों पर व्रती महिलाओं ने छठ मइया का प्रसाद वितरण किया। घाटों पर सुबह से ही चहल-पहल बनी रही। सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारी दौरे पर रहे।
विज्ञापन

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद बुधवार रात को महिलाओं ने रतजगा किया। व्रती महिलाएं पूरी रात छठ मइया के गीत गाती रहीं। बृहस्पतिवार की भोर लगभग चार बजे से ही घाटों पर टोलियां आनी शुरू हो गईं। व्रती महिलाएं अपने घर के अन्य सदस्यों के साथ आती रहीं और घाटों पर सैलाब उमड़ता रहा। छठ मइया के गीत व्रती महिलाओं के हौसलों को और बढ़ाता रहा। शहर के बेरिया मंदिर, मरीमाता मंदिर व झिंगहाघाट पर पहुंचकर व्रती महिलाओं ने बनी वेदी पर पूजन-अर्चन किया। उसके बाद महिलाएं नदी, तालाब में घुटने तक के पानी में घुसकर छठ मइया की आराधना में जुट गईं। हल्के कोहरे के बीच सूर्यदेव उगने लगे। घुटने तक पानी में खड़ी होकर पहले से इंतजार कर रहीं व्रती महिलाओं ने पहली किरण पानी में पड़ते ही अर्घ्य-पूजन में तल्लीन हो गईं। महिलाओं ने अर्घ्य देकर परिवार की सलामती की प्रार्थना की। घाट व घरों पर छठ मइया का प्रसाद वितरित कर 36 घंटे से रखे निर्जल व्रत का पारण किया। ग्रामीण अंचलों के रिसिया, नानपारा, गायघाट, रूपईडीहा, मिहीपुरवा, खैैरीघाट, पयागपुर, विशेश्वरगंज, जरवलरोड, रामगांव समेत अन्य ग्रामीण इलाकों के घाटों पर उत्सव जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

सेल्फी में कैद किया उल्लास का पर्व
घाटों पर पूजन-अर्चन के दौरान सेल्फी का जबरदस्त क्रेज रहा। व्रती महिलाओं ने भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ सेल्फी लेकर उल्लास के पर्व को अपने मोबाइल में कैद किया। पुल से लेकर नदी के पानी तक लोग सेल्फी लेकर उल्लास को यादगार बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी करते रहे भ्रमण
छठ पर्व को सकुशल निपटाने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शहर के घाटों पर नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय व सीओ सिटी विनय द्विवेदी भ्रमण करते रहे। इसके साथ ही घाटों पर बिना वर्दी में पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। कहीं कोई अराजकता न फैलें, इसके लिए एंटी रोमियो की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed