{"_id":"688535ebe3cc0f29f806a97a","slug":"the-face-of-all-the-assembly-and-parliamentary-constituencies-of-the-district-will-change-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-134268-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: जिले के सभी विधानसभा व संसदीय क्षेत्रों की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: जिले के सभी विधानसभा व संसदीय क्षेत्रों की बदलेगी सूरत
Sun, 27 Jul 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री की बैठक में शामिल बहराइच के सांसद व विधायक। :स्रोत विधायक
बहराइच। उत्तर प्रदेश सरकार जिले के सभी संसदीय क्षेत्रों तथा विधानसभा क्षेत्रों की सूरत बदलने की तैयारी कर रही है। इसके लिए शनिवार को जिले के दोनों सांसदों तथा पांचों विधायकों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री ने भेजे गए प्रस्तावों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री के साथ हुई चर्चा की जानकारी देते हुए पयागपुर के विधायक सुभाष त्रिपाठी ने बताया कि उनके क्षेत्र में पयागपुर खुटेहना तथा विशेश्वरगंज मार्ग के चौड़ीकरण के साथ लघु और दीर्घ पुल के निर्माण की भी मंजूरी देने के संकेत दिए हैं। इसी प्रकार बाबा राम प्रकाश मंदिर को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की मंजूरी पहले ही हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से विकास कार्य में सहयोग न होने के कारण कुछ समस्याएं आ रही हैं, इसका भी शीघ्र ही निस्तारण कर लिया जाएगा। इसी प्रकार सदर क्षेत्र की विधायक अनुपमा जायसवाल से भी भेजे गए प्रस्ताव पर चर्चा की।
विज्ञापन
साथ ही कैसरगंज के सांसद करण भूषण सिंह और बहराइच के सांसद डॉ. आनंद गोंड से भी उनके भेजे गए प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री ने विस्तृत चर्चा कर शीघ्र ही इस दिशा में कार्यवाही का भरोसा दिलाया।