फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The engine ran with a bogie on the track between Bahraich and Risia

Bahraich News: बहराइच से रिसिया के बीच ट्रैक पर एक बोगी के साथ दौड़ा इंजन

Mon, 16 Jun 2025 03:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 16 Jun 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
The engine ran with a bogie on the track between Bahraich and Risia
रिसिया में रेलवे लाइन पर ट्रायल के तहत जाता रेल का इंजन। 
रिसिया (बहराइच)। बहराइच से नेपालगंज रेलवे स्टेशन तक रेल लाइन का आमान परिवर्तन का कार्य जारी है। रेल प्रशासन की ओर से तेजी से रेल लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। रिसिया तक लगभग सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। रविवार को ट्रैक का ट्रायल किया गया और एक बोगी के साथ इंजन बहराइच से रिसिया तक पहुंचा। ट्रैक पर इंजन व बोगी देख स्थानीय यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोग इसी वर्ष रेल सेवा बहाल होने की उम्मीद लगाए हैं।
विज्ञापन


बहराइच से नेपालगंज रेलवे स्टेशन तक रेल मार्ग का ब्रॉडगेज लाइन में आमान परिवर्तन कार्य जारी है। इसके चलते लगभग डेढ़ साल से बहराइच से नेपालगंज तक रेल सेवा ठप है और क्षेत्र के हजारों यात्रियों को प्राइवेट वाहनों का सहरा लेना पड़ रहा है। इससे उन्हें परेशानी हो रही है। स्थानीय यात्री जल्द से जल्द रेल लाइन शुरू होने की उम्मीद लगाए हैं। लोगों की उम्मीदों को रविवार को रेल प्रशासन ने संजीवनी देने का काम किया और ट्रैक का ट्रायल किया।
विज्ञापन

ट्रायल के तहत बहराइच से रिसिया तक कई राउंड एक बोगी के साथ इंजन को दौड़ाया गया। ट्रायल में रेल लाइन पूरी तरह दुरुस्त पाई गई है। बताते चलें कि रेल प्रशासन की ओर से पटरियों को बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। वहीं रिसिया रेलवे स्टेशन निर्माण व प्लेटफार्म पर जाने के ओवरब्रिज का निर्माण भी हो चुका है। प्लेटफार्म से बाहर जाने के लिए सड़क निर्माण कार्य भी हो चुका है। ऐसे में रविवार को ट्रायल होने से इस वर्ष के अंत तक रेल सेवा शुरू होने की उम्मीद है और यात्रियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed