फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The electricity department team returned in fear after seeing a herd of elephants on the road.

Bahraich News: सड़क पर हाथियों का झुंड देख डरकर लौटी बिजली विभाग की टीम

Fri, 14 Nov 2025 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The electricity department team returned in fear after seeing a herd of elephants on the road.
बिछिया। कतर्नियाघाट जंगल में हाथियों की सक्रियता फिर बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार की रात को गिरिजापुरी से कैलाशपुरी जाने वाले मार्ग पर हाथियों का एक झुंड पहुंच गया। इसी दौरान बिजली विभाग की टीम भी कैलाशपुरी गांव की ओर फाल्ट ठीक करने जा रही थी। टीम में शामिल टेक्नीशियन जितेंद्र कुमार और एसएसओ अजय साहनी ने बताया कि वह अपनी नियमित ड्यूटी पर थे, तभी रास्ते में हाथियों का झुंड सड़क पार करते दिखा। टीम ने दूरी पर रुककर काफी देर तक इंतजार किया लेकिन हाथियों की चिंघाड़ रह-रहकर सुनाई पड़ती रही। सुरक्षा के मद्देनजर इंतजार के बाद टीम के सभी सदस्य वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed