फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The condition of Nanpara's roads will improve

Bahraich News: नानपारा की सड़कों की सुधरेगी सूरत

Thu, 12 Feb 2026 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The condition of Nanpara's roads will improve
बहराइच/शिवपुर। नानपारा कस्बे की सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन स्तर से स्वीकृति मिल गई है। इस कार्य पर कुल 3 करोड़ 31 लाख 84 हजार रुपये खर्च होंगे। नानपारा शहरी मार्ग की कुल लंबाई पांच किमी है। इसमें से 3.310 किलोमीटर मार्ग पहले से सात मीटर चौड़ा है, जबकि शेष 1.690 किलोमीटर हिस्सा मात्र 3.75 मीटर चौड़ा है। इस संकरे हिस्से में यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। इस मामले में विधायक राम निवास वर्मा ने 25 दिसंबर को प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजकर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की थी। यह मार्ग पहले राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधीन था। बाईपास बनने के बाद इसे लोक निर्माण विभाग, बहराइच के अंतर्गत अन्य जिला मार्ग के रूप में शामिल किया गया। आमजन की समस्याओं और बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए शेष 1.690 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण आवश्यक माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed