{"_id":"9027f69ead68f5fcf90d6957f1c8cc02","slug":"the-collision-between-the-truck-and-tractor-a-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, एक की मौत
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के गल्ला मंडी के पास देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई जबकि चार मजदूर घायल हुए हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना को अंजाम देने वाला ट्रक चालक को लोगों ने घेरा तो वह ट्रक छोड़कर भाग निकला।
श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत अचरौरा गांव निवासी अखिलेश (35) पुत्र बरसाती, रामनरायन (30), कैलाश (25), रामबाबू (28), छोट्टन (30) और कोयले (35) गल्ला मंडी और आसपास के मिल में पल्लेदारी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गुरुवार देर रात यह सभी मजदूर गल्लामंडी से कुछ दूरी पर स्थित एक मिल में ट्रैक्टर ट्रॉली से माल अपलोड करने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर वापस गल्लामंडी लौट रहे थे। इसी दौरान शहर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधी टक्कर मार दी।
उस पर सवार सभी मजदूर लहूलुहान हो गए। आसपास के लोग शोर मचाते हुए दौड़े तो चालक ने ट्रक की स्पीड और तेज कर दी। इस दौरान ट्रक ने एक ठेलिया को भी टक्कर मार दी तभी कुछ दूरी पर लोगों ने घेराबंदी कर ली। इस पर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। दुर्घटना में घायल सभी मजदूरों को एंबुलेंस में जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में ही अखिलेश ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष अखिलश मिश्र ने बताया कि ट्रक बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।