{"_id":"68e427b9d5f1d708de025ee4","slug":"the-citys-drainage-system-will-be-improved-with-three-crore-rupees-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-137773-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तीन करोड़ से सुधरेगा शहर का ड्रेनेज सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तीन करोड़ से सुधरेगा शहर का ड्रेनेज सिस्टम
Tue, 07 Oct 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
बहराइच में लखऊन मार्ग के किनारे बनाया जा रहा नाला। -संवाद
बहराइच। शहर में हल्की बरसात होते ही जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले लेती है। सड़कों पर पानी भर जाता है और कई इलाकों में घरों के भीतर तक पानी घुस जाता है। लोगों की इस परेशानी को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम को पूरी तरह दुरुस्त करने की रूपरेखा तैयार की है। इसके तहत विभिन्न मोहल्लों में नालों का निर्माण कराया जा रहा है, जिस पर लगभग तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सुधा टेकड़ीवाल ने बताया कि नगर के चांदमारी, रविदास नगर, रायपुर राजा और किला मोहल्ले में जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसे देखते हुए इन इलाकों में नाला निर्माण कार्य पहले से ही चल रहा है। इसके अलावा मोहल्ला सरस्वती नगर में नाला निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है, कार्य भी शुरू हो गया है।
उन्होंने बताया कि गल्ला मंडी मार्ग से आउटर तक नाला निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है, जिससे मुख्य मार्गों पर पानी के निकास की व्यवस्था बेहतर होगी। कोशिश है कि आगामी बरसात में शहरवासियों को जलभराव की समस्या से मुक्ति मिल सके।
विज्ञापन
चेयरमैन प्रतिनिधि श्याम करन टेकड़ीवाल ने कहा कि शहर की जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पालिका लगातार कदम उठा रही है। उनका कहना है कि हमारी प्राथमिकता है कि बहराइच शहर के नागरिकों को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिले।
सरस्वती नगर और रायपुर राजा क्षेत्रों में सबसे अधिक दिक्कत थी, वहां तेजी से नाला निर्माण कराया जा रहा है। इसके बाद दरगाह क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था भी सुधारी जाएगी।