फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The BSP president are millionaires

करोड़पति हैं सदर के बसपा प्रत्याशी

Mon, 06 Feb 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Mon, 06 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में बसपा के बहराइच सदर सीट के प्रत्याशी करोड़पति हैं। उन्हें असलहों का भी शौक है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी असलहों के शौकीन तो हैं हीं, उन पर कई मुकदमे भी दर्ज हैं। उधर, सदर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी के पति की आमदनी पत्नी के सापेक्ष आधी भी नहीं है। हालांकि वह बैंक के मैनेजर हैं। 
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट में बसपा की ओर से सदर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार अजीत प्रताप सिंह ने जो शपथ पत्र रिटर्निंग ऑफिसर के सामने दिया है, उसके तहत वह सफारी, फारच्यूनर, स्कार्पिया और बाइक के मालिक हैं। उनके हाथ में महज 29 हजार रुपये हैं। जबकि पत्नी के पास नकदी के रूप में 22 हजार रुपये मौजूद हैं।
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी असलहों के शौकीन हैं। उनके पास पिस्टल, रायफल और दो नाली बंदूक है। अजीत के पास सात पालिसी हैं। वहीं उनकी पत्नी और पुत्र अनादि भी बचत करने में पीछे नहीं हैं। कुल संपत्ति दो करोड़ 91 लाख की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस के महसी प्रत्याशी अली अकबर भी असलहों का शौक रखते हैं। उनके पास पिस्टल और रायफल है। साथ ही अली अकबर के खाते में 1.70 लाख नकदी, जबकि पत्नी के खाते में 20 हजार रुपये नकदी है। पत्नी के पास छह लाख के जेवरात भी हैं।

बहराइच सदर सीट की भाजपा प्रत्याशी अनुपमा जायसवाल की संपत्ति 7382324 रुपये है। उनका किसान सेवा केंद्र मल्हीपुर श्रावस्ती में संचालित है। टैंकर व अन्य वाहनों की मालकिन हैं। गोमती विस्तार लखनऊ में मकान है। जबकि पति अशोक कुमार का मकान शहर के रायपुर राजा मोहल्ले में है। पति की संपत्ति 3784300 रुपये है। जबकि अनुपमा की वार्षिक आय 1138432 रुपये व पति की सालाना आय 651854 रुपये है।

मटेरा के भाजपा प्रत्याशी अरुणवीर सिंह स्नातक उत्तीर्ण हैं। उनका इंदिरा नगर लखनऊ, नैनीताल में आशियाना है। दो ट्रैक्टर, दो रिवॉल्वर, एक रायफल के साथ ही 250 ग्राम सोने के मालिक हैं।

नानपारा की भाजपा प्रत्याशी माधुरी वर्मा पूर्व विधायक दिली वर्मा की पत्नी हैं। उनका व्यवसाय दुग्ध डेयरी और पशुपालन है। शैक्षिक अर्हता का उल्लेख नहीं है। कृषि योग्य जमीन 10 एकड़ के आसपास है। लगभग चार लाख मूल्य के सोने के जेवरात उनके पास हैं।

पूर्व विधायक वारिस अली स्नातक उत्तीर्ण हैं। रुपईडीहा स्थित लार्डबुद्धा पीजी कॉलेज से उन्होंने बीए उत्तीर्ण किया है। उनका नानपारा में आलीशान बंगला है। इसके अलावा गोमती नगर एक्सटेंशन में मकान है। मधुबन बाबूधाम आवासीय योजना में भी प्लाट है। इसके अलावा उनके पास ग्राम भटेहटा में गैर कृषि योग्य भूमि है। वहीं मिहींपुरवा में 6.512 एकड़ खेती है।


पयागपुर के भाजपा प्रत्याशी सुभाष त्रिपाठी के पास बंदूक, रिवॉल्वर व रायफल है। वह परास्नातक एलएलबी उत्तीर्ण हैं। व्यवसाय कृषि है। मोहल्ला घसियारीपुरा में आवासीय मकान के मालिक हैं। जबकि चंदामऊ, उधरना ठकुराइन में खेती योग्य जमीन है। विनम्र खंड लखनऊ में आवास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed