फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The brother-in-law was put to death by attacking him with a laugh.

हंसिए से हमला कर देवर को उतारा मौत के घाट

Mon, 28 Feb 2022 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
The brother-in-law was put to death by attacking him with a laugh.
खैरीघाट थानाक्षेत्र के छत्तरपुर गांव में देवर पर हुए हमले में जांच करती पुलिस। - फोटो : BAHRAICH
खैरीघाट (बहराइच)। छत्तरपुर गांव में भैंस पीटने से मना करने पर नाराज भाभी ने अपने ही देवर पर हंसिए से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। देवर की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से आरोपी भाभी फरार है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापा मार रही है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के छत्तरपुर गांव निवासी सरपंच (28) पुत्र मेवालाल की भैंस बंधी हुई थी। बगल में ही भाभी का भी घर है। बताया जाता है कि सोमवार को भैंस को उसकी भाभी पीट रही थी। जिस पर देवर ने मना किया तो भाभी से कहासुनी शुरू हो गई। बताया जाता है कि विवाद इतना बढ़ गया कि भाभी ने हाथ में लिए हंसिए से देवर पर हमला कर दिया। हंसिया देवर के गले में जा लगा और वह अचेत होकर गिर पड़ा। आननफानन युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश
भैंस को पीटने से मना करने पर हुई घटना संज्ञान में आई है। घायल होने के समय पत्नी की तहरीर पर जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। तभी सूचना मिली कि युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। रिपोर्ट आने के बाद उसी में धारा की बढ़ोत्तरी की जाएगी। महिला की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। -राजकुमार सिंह, थानाध्यक्ष खैरीघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed