{"_id":"6175a2b36da6ec337e400490","slug":"the-bride-and-groom-clashed-during-the-marriage-bahraich-news-lko6015593138","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह के दौरान भिड़े बराती व घराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाह के दौरान भिड़े बराती व घराती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिसिया (बहराइच)। राजेंद्र नगर मोहल्ले में निकाह के दौरान बराती व घराती आपस में दहेज की मांग को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट में लाठी-डंडे चले। मारपीट में दूल्हे की मां समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएससी में उपचार के लिए भेजा गया है। दोनों पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के हटीले गांव निवासी लियाकत ने अपने बेटे का निकाह रिसिया थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर मोहल्ला निवासी स्व. आरिफ की पुत्री हिना के साथ तय हुआ था। रिजवान रविवार को बरात लेकर लड़की के घर पहुंचे। आरोप है कि निकाह के दौरान चढ़ावा को लेकर विवाद शुरू हो गया। जिसमें दोनों पक्षों से मारपीट शुरू हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले। विवाद में बरात में शामिल होने आईं दूल्हे की मां नाजमा के अलावा परिवार के सराफत, गुलफान, मुन्नी तारा समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रिसिया सीएससी में भर्ती कराया गया है।
लड़की के भाई पप्पू का कहना है कि लड़के वालों ने दहेज में बाइक न देखकर भड़क गए और विवाद शुरू कर दिया। जबकि दूल्हे पक्ष की ओर का कहना है कि जैसे ही निकाह के दौरान जेवरात चढ़ाया। वैसे ही कम जेवर होने की बात कहकर लड़की वाले आक्रोशित हो उठे और विवाद करने लगे। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। रिसिया थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।