{"_id":"675334873bcf8d973108a968","slug":"the-body-of-the-villager-was-found-hanging-in-the-forest-under-suspicious-circumstances-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-123606-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ग्रामीण का शव संदिग्ध हालात में जंगल में फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ग्रामीण का शव संदिग्ध हालात में जंगल में फंदे से लटका मिला
Fri, 06 Dec 2024 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 06 Dec 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट के सेंट्रल स्टेट फार्म स्थित जंगल में पेड़ से सुजौली थाना के पंचायत कारीकोट के नरायाण टांडा गांव निवासी लापता अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। ग्रामीण लकड़ी बीनने पहुंचे, तो शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। यह बीते एक माह से अपने घर से लापता था।
नारायण टांडा गांव निवासी कुंदन (46) का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर आए मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया वे पिछले एक माह से घर से लापता थे जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। खोजबीन की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल रहा था। शव काफी दिन पुराना था परिजनों ने चप्पलों व कपड़ों के आधार पर शिनाख्त की। मौत से परिजन बेहाल हैं। सुजौली थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया शव काफी पुराना दिखाई दे रहा है। परिजनों ने मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने बात बताई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।