फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The body of the elderly found in Sariu on the third day

तीसरे दिन सरयू में मिला बुजुर्ग का शव

Tue, 30 Jul 2019 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
The body of the elderly found in Sariu on the third day
उर्रा (बहराइच)। लौकाही गांव स्थित सरयू नदी में नाव डूबने के तीसरे दिन वृद्ध का शव नदी की तलछटी में मिट्टी से दबा मिला है। गोपिया बैराज का फाटक बंद करने के बाद नदी में पानी कम होने पर गोताखोर शव को तलाश सके। बुजुर्ग शव मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। अभी भी एक बालक का पता नहीं चल सका है, जिसकी तलाश गोताखोर करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

मोतीपुर तहसील क्षेत्र के लौकाही गांव से रविवार की सुबह कुछ ग्रामीण भादापुरवा जा रहे थे। धान की रोपाई के लिए जा रहे 20 ग्रामीण जैसे ही नाव में सवार हुए। नाव मुख्य धारा में बहते हुए डूब गई। 17 लोगों को प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से बचा लिया था। एक महिला का शव मिल गया था। जबकि उसके पति ननकऊ (65) व विशाल (10) का पता नहीं चल सका था। इनकी खोजबीन की जा रही थी।
विज्ञापन

एसडीएम मोतीपुर बाबूलाल के निर्देश पर मंगलवार को गोपिया बैराज का फाटक बंद कर दिया गया। जिससे नदी का जलस्तर करीब दो से तीन फुट तक कम हुआ। नदी की तलछटी में तलाश के दौरान नाव डूबने वाले स्थान से कुछ दूरी पर मिट्टी के नीचे ननकऊ का शव गोताखोरों को मिला है। उसके शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव बाहर निकलते ही परिवार के लोगों के बीच चीख पुकार मच गई। उधर, विशाल की तलाश में अभी भी गोताखोर जुटे हुए हैं। उसके परिवार के लोग भी नदी के तट पर जमे हुए हैं। देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed