फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The body of a Kanpur resident driver was found lying in the truck, murder suspected

Bahraich News: ट्रक में पड़ा मिला कानपुर निवासी चालक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 16 Jun 2025 03:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 16 Jun 2025 03:33 AM IST
विज्ञापन
The body of a Kanpur resident driver was found lying in the truck, murder suspected
नानपारा में ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध मौत के बाद जांच करती पुलिस।
शिवपुर (बहराइच)। नानपारा क्षेत्र मेंं बाईपास रोड पर बकरी मंडी के पास खड़े ट्रक में चालक का शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली नानपारा पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक की हत्या करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


कानपुर देहात के सचेंडी क्षेत्र के बिनौर गांव निवासी प्रताप भान सिंह (45) ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। रविवार सुबह प्रताप भान का शव उनके ही ट्रक में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। उनका शव ड्राइवर सीट के बगल खलासी सीट पर पड़ा था। स्थानीय निवासी अमर नाथ पोरवाल ने बताया कि रविवार सुबह वह बकरा मंडी के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान ट्रक की केबिन से उन्हें खून की बूंदें गिरती दिखीं। साथ ही दुर्गंध भी आ रही थी। इसके बाद उन्होंने कोतवाली नानपारा पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने ट्रक के केबिन को खोलवाया तो प्रताप भान का शव मिला।
विज्ञापन


ट्रक चालक प्रताप भान सिंह का शव मिलने के बाद से लोगों में चर्चा है कि ट्रक में कोई और भी मौजूद था और उसने ही हत्या कर ट्रक को सुनसान जगह पर खड़ा कर दिया। यही कारण है कि मृतक का शव खलासी की सीट पर है। साथ ही लोग केबिन में खून मिलने को लेकर भी इसे हत्या से जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार से खड़ा है ट्रक
कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने बताया कि शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई है। मृतक के परिजन कानपुर से आ रहे हैं। मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ जांच की गई है। जांच में ट्रक के शुक्रवार से यहां खड़े होने की जानकारी मिली है। वहीं शव भी दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed