फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The bar passed through the girl's neck, doctors saved her life

Bahraich News: बालिका के गले के आरपार निकला सरिया, चिकित्सकों ने बचाई जान

Thu, 09 Jan 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 09 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The bar passed through the girl's neck, doctors saved her life
बहराइच। रानीपुर थाना क्षेत्र के सदियाबाग में एक नौ वर्षीय बालिका सरिया के ऊपर गिर गई। सरिया उसके गले के आरपार निकल गया। आननफानन परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसकी सर्जरी कर जान बचाई। फिलहाल बच्ची की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र के सदियाबाग निवासी निजामुद्दीन की नौ वर्षीय बेटी तब्बसुम घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज आई थी। पिता ने बताया दोपहर डेढ़ बजे बच्चों के साथ खेलते समय घर के बगल में पिलर से निकले सरिया के ऊपर गिर गई। इससे सरिया गर्दन के आरपार हो गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

वहां मौजूद ईनटी सर्जन डॉ. डीवी सिंह ने बच्ची की तुरंत सर्जरी की। फिलहाल वे हालत खतरे से बाहर है। मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अरविंद शुक्ला ने बताया बालिका की गर्दन में सरिया सांस नली के बगल से आर-पार हो गया था। इसकी वजह से उसकी जान बच गई। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी कर स्थिति बिगड़ने से बचा ली। अगर सरिया थोड़ा सा दाएं-बाएं होता तो बालिका की जान चली जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed