{"_id":"574f1bf04f1c1b7974108ca7","slug":"the-anm-suspended-of-sibpur-and-hujurpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुर व हुजूरपुर की एएनएम निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुर व हुजूरपुर की एएनएम निलंबित
Amar ujala Bureau
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सघन पल्स पोलियो अभियान में लापरवाही बरतना दो एएनएम को भारी पड़ा है। सीएमओ ने सख्त तेवर दिखाते हुए दोनों एएनएम को निलंबित कर दिया है। सूत्रों की मानें तो अभी और कई एएनएम हैं, जो सीएमओ की नजर में हैं। जल्द ही जिले की कई और एएनएम निलंबित हो सकती हैं। इससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
मई में सघन पल्स पोलियो अभियान संचालित किया गया। इस दौरान पोलियो दिवस व डोर-टू-डोर अभियान के जरिये स्वास्थ्य महकमे ने पांच वर्ष आयु के करीब सात लाख बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य रखा लेकिन हुजूरपुर व शिवपुर की स्थिति काफी खराब रही।
विज्ञापन
जिला ट्रास्क फोर्स समिति की बैठक होने के बाद सीएमओ डॉ. डीआर सिंह ने एएनएम की अलग से समीक्षा बैठक बुलाई। इस दौरान शिवपुर में तैनात ऊषा रानी व हुजूरपुर की ललिता श्रीवास्तव के प्रदर्शन पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताई और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. डीआर सिंह का कहना है कि पोलियो अभियान में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान की समीक्षा चल रही है, जो भी कर्मी निष्क्रिय दिखेगा, उसे निलंबित किया जाएगा।