फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tharu tribe students Arvind and Navneesh will be honored.

Bahraich News: थारू जनजाति के छात्र अरविंद व नवनीश को मिलेगा सम्मान

Thu, 13 Nov 2025 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Tharu tribe students Arvind and Navneesh will be honored.
बहराइच। बिरसा मुंडा की जयंती पर आगामी 15 नवंबर को किसान पीजी कॉलेज में अध्ययनरत थारू जनजाति के दो छात्रों अरविंद और नवनीश को जनजातीय प्रतिभा सम्मान दिया जाएगा। यह पुरस्कार कॉलेज में संचालित सेंटर फॉर हिस्टॉरिकल स्टडीज की ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन


सेंटर के प्रभारी डॉ. सत्य भूषण सिंह ने बताया कि भारत सरकार 1 से 15 नवंबर तक जनजातीय गौरव पखवाड़ा मना रही है। इस वर्ष जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर इसका समापन होगा। देश भर में इस मौके पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसी के तहत कॉलेज में भी मिहींपुरवा तहसील के बर्दिया गांव निवासी स्नातक के छात्र नवनीश कुमार तथा श्रावस्ती जिले के सिरसिया क्षेत्र निवासी अरविंद कुमार को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान इन्हें समुदाय के युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए दिया जा रहा है। डाॅ. सिंह ने बताया इस अवसर पर अन्य प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed