फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Terror of crocodiles, ban on going to Amba Ghat

Bahraich News: मगरमच्छों का आतंक, आंबा घाट जाने पर प्रतिबंध

Sun, 06 Apr 2025 03:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 06 Apr 2025 03:43 AM IST
विज्ञापन
Terror of crocodiles, ban on going to Amba Ghat
कतर्निया वन रेंज के आंबा घाट के पास वाहनों को रोकने के लिए खोदा जा रहा गड्ढा।
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य क्षेत्र के ग्राम पंचायत आंबा से गुजरी गेरूआ नदी में बीते कई दिनों से मगरमच्छों का आतंक है। इन हालातों में वन विभाग ने आंबा घाट पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। विभाग की ओर से घाट के पास गहरे गड्ढे खोदवाए गए हैं।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन रेंज के आंबा गांव से गुजरी गेरूआ नदी मेंं मगरमच्छों की संख्या बढ़ी है। वहीं मगरमच्छों ने एक सप्ताह के भीतर आंबा निवासी एक किशोर का जहां पैर चबा डाला तो वहीं एक गाय को नदी के बीच ले जाकर निवाला बनाया है। इसके बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन विभाग से मदद की गुहार लगाई थी। इस पर वन विभाग ने सतर्कता बरतते हुए गांव और नदी के बीच जेसीबी मशीन से सुरक्षा गड्ढे खोदवाए हैं। साथ ही वाहनों का प्रवेश नदी घाट पर पूरी तरह रोक दिया है ताकि कोई अनहोनी न हो सके। खोदाई के दौरान वन दरोगा मयंक पांडे, वाचर संजय गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed