{"_id":"67e443bed0987c2e970d7d9a","slug":"tender-workers-boycotted-work-and-protested-for-honorarium-bahraich-news-c-98-1-slko1011-128278-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मानदेय के लिए निविदा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मानदेय के लिए निविदा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन
Wed, 26 Mar 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
पयागपुर नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन करते निविदा कर्मी।
पयागपुर (बहराइच)। मानदेय न मिलने से नाराज पयागपुर नगर पंचायत के निविदा कर्मियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। नगर पंचायत कार्यालय पर सभी निविदा कर्मी धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। प्रदर्शन का दो सभासदों ने भी समर्थन किया और तत्काल निविदा कर्मियों को मानदेय देने की मांग की।
सभासद बजरंग शर्मा ने बताया कि अधिकारियों का एक माह का वेतन रुकता है तो हायतौबा मच जाती है, लेकिन निविदा कर्मियों का मानदेय न मिलने पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। मानदेय न मिलने से निविदा कर्मी आर्थिक संकट झेल रहे हैं। ऐसे में इन्हें नियमित वेतन मिलना चाहिए। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने बताया कि दो माह से मानदेय नहीं मिला है, ऐसे में कार्य करना संभव नहीं है। उच्चाधिकारी सिर्फ कोरा आश्वासन दे रहे हैं। मानदेय न मिलने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। धरने में सभासद विष्णु यादव, वार्ड नंबर आठ के प्रतिनिधि रंजीत, सुजीत बाल्मीकि, अजीत, जय प्रकाश, संजू वाल्मीकि, राम प्रकाश, गणेश आदि मौजूद रहे।
कर्मियों का जनवरी माह तक मानदेय दिया जा चुका है। दो दिन के अंदर बचा हुआ मानदेय भी उनके खाते में भेज दिया जाएगा। - सतपाल यादव, कार्यालय अधीक्षक