{"_id":"6330968c1644c179d71c06c6","slug":"temples-and-doors-decorated-the-chants-of-matarani-will-resonate-bahraich-news-lko650070560","type":"story","status":"publish","title_hn":"सज गए मंदिर और घर-द्वार, गूंजेंगे मातारानी के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सज गए मंदिर और घर-द्वार, गूंजेंगे मातारानी के जयकारे
विज्ञापन
बहराइच में नगर पालिका के बगल में नवरात्र पर स्थापित की गई दुर्गा प्रतिमा।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शारदीय नवरात्रि का पर्व सोमवार से प्रारंभ हो रहा है। श्रद्धालु नवारात्रि पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए शहर से लेकर गांव तक मंदिर व पूजा पंडाल भव्य तरीके से सज गए है। माता रानी की पूजा अर्चन के लिए करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बाजार में उमड़ पड़ी है। वहीं जिले के पंडालों में माता दुर्गा जी की प्रतिमा भी पहुंच चुकीं हैं। मंदिरों व पूजा पंडालों की सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
शहर व ग्रामीण क्षेत्र में 1500 पूजा पंडालों में माता दुर्गा जी प्रतिमा स्थापित की जा रही हैं। जिले में शारदीय नवरात्रि के पर्व को मनाने में श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। घरों में भी कलश स्थापना के साथ माता रानी की पूजा-अर्चना के लिए अन्य तैयारियां शुरू हो गई है। रविवार को दुर्गा मां की पूजा-अर्चना में सामग्री खरीदने के लिए बाजारों में खासी भीड़ नजर आई। रविवार देर रात तक जिले की सभी पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा पहुंच जाएगी।
सोमवार से माता जी की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे नवरात्रि तक विधि विधान से मातारानी की पूजा-अर्चना का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। नवरात्र के प्रथम दिन माता शैलपुत्री की आराधना होगी। जिले व शहरों में स्थित मंदिरों के सामने दुकानें भी सज गई हैं। मंदिरों व पूजा पंडालों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुलिस की तैनाती कर दी गई है। सोमवार से पूरा जिला मातारानी के जयकारों से गूंजने लगेगा।