फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Temperatures rose by 3.8 degrees, people are suffering from humidity

Bahraich News: 3.8 डिग्री चढ़ा पारा, उमस से लोग बेहाल

Sun, 15 Jun 2025 03:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 15 Jun 2025 03:37 AM IST
विज्ञापन
Temperatures rose by 3.8 degrees, people are suffering from humidity
बहराइच में शनिवार को चिलचिलाती धूप व गर्मी में गुजरते लोग।
बहराइच। उमस भरी गर्मी व तेज धूप के कारण लोगों का बुरा हाल है। शनिवार को तापमान में 3.8 डिग्री की बढोत्तरी दर्ज की गई। इसी के साथ दिन भर लोगों का बुरा हाल रहा। इससे घर परिवार के बच्चों और महिलाओं पर अधिक असर पड़ा है। दुकानों पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा और किसानों की चिंता बढ़ी रही।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से ही धूप में तेजी देखी गई जिसके कारण गर्मी बढ़ी रही। दोपहर होते-होते धूप की तपिश बढ़ने के साथ ही गर्मी ने लोगों को झुलसाया और आसमान से मानो आग की बारिश हो रही हो। इसी के साथ ही धूप व उमस से लोग परेशान रहे। महिलाएं व बच्चे भी घरों में कैद रहे। बढ़े पारे के बीच घरों व प्रतिष्ठानों में पंखे व कूलर भी फेल हो गए। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को तापमान अधिकतर 42.8 व न्यूनतम 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ। इसी के साथ ही हवा की गति दो किलोमीटर प्रतिघंटा की रही।
विज्ञापन



गर्मी के कारण ग्राहकों की आमद हुई कम
दिन चढ़ते ही धूप व तपिश के कारण क्षेत्र की सड़कें सूनी हो गईं। बाजार में ग्राहकों की आमद भी कम हो गई है। चौक बाजार में कपड़ा व चप्पल के व्यापारी शकील, मनीष व इकराम ने बताया कि इन दिनों दोपहरी में दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहता है। लोग घरों से कम निकल रहे हैं। कई बार ग्राहक बाजार के लिए निकलने के बाद भी वापस हो जाते हैं। इसके कारण दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहता है। आम दिनों की तुलना में 35 प्रतिशत ही दुकानदारी बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश न होने के कारण किसान चिंतित
तपिश के चलते किसानों के चेहरे मुरझाए हुए हैं। बारिश न होने से किसान चिंतित हैं। धरसवां निवासी किसान ननके, मलखान, कमोलिया निवासी ननकऊ, चंद्रिका प्रसाद, नगरौर निवासी किसान रसूल अहमद, राजू आदि ने बताया कि धान की नर्सरी डाल दी गई है। बारिश न होने के कारण धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। बारिश न होने पर महंगे डीजल पंप से सिंचाई कर रोपाई करनी पड़ेगी। उमस भरी गर्मी व तेज धूप से नर्सरी को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed