फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tehsil advocates demonstrated

तहसील अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 23 Dec 2020 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Tehsil advocates demonstrated
नानपारा (बहराइच)। तहसील अधिवक्ता संघ नानपारा के तत्वाधान में अधिवक्ताओं ने एसडीएम व तहसीलदार पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। सभी ने मुख्यमंत्री व डीएम से दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण की मांग करते हुए ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष जवाहरलाल वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को तहसील नानपारा के अधिवक्ता तहसील परिसर में जमा हुए । सभी ने प्रशिक्षु आईएएस व एसडीएम सूरज पटेल और तहसीलदार अमरचंद वर्मा पर अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए तहसील गेट के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष ने कहा कि प्रशिक्षु आईएएस व एसडीएम नानपारा ने तहसील में कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही वादकारियों को अनावश्यक सख्ती कर परेशान कर रहें हैं। जिससे तहसील के अधिवक्ताओं में गहरा आक्रोश है। आरोप लगाया कि तहसीलदार नानपारा के न्यायालय में भी भ्रष्टाचार व लूट खसोट मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, बुधवार को जब संघ के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से बात करनी चाहीं तो उन्होंने अभद्रता कर सभी को अपमानित किया। कहा कि एसडीएम व तहसीलदार के रवैये से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। चेतावनी दी कि जब तक एसडीएम व तहसीलदार का स्थानांतरण नही हो जाता तब तक दोनों के न्यायालयों का बहिष्कार कर आंदोलन किया जाएगा।

धरने के दौरान अधिवक्ताओं ने एसडीएम व तहसीलदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री व डीएम से दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण की मांग करते हुए ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed