फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Teenager raped student, video went viral

Bahraich News: छात्र से किशाेर ने किया कुकर्म, वीडियो कर दिया वायरल

Fri, 28 Mar 2025 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped student, video went viral
फखरपुर (बहराइच)। स्कूल से लौट रहे 10 वर्षीय छात्र को एक किशोर ने पकड़ लिया और फिर उसके साथ कुकर्म किया। इस दौरान उसका दोस्त भी मौजूद रहा। किशोर ने वारदात का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया।
विज्ञापन


फखरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एक महिला ने बताया कि बुधवार को उनका 10 वर्षीय बेटा स्कूल गया था। लौटते समय रास्ते में पड़ोस में रहने वाले किशोर ने उसे पकड़ लिया। आरोप है, कि किशोर ने बालक का स्कूल बैग छीन कर पानी में फेंक दिया और उसके साथ कुकर्म किया। सदमे की हालत में बालक को छोड़ कर वह दोस्त के साथ भाग गया। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसके बेटे को होश आया और वह शिकायत करने पड़ोसी के घर गई तो परिजन विवाद करने लगे। मां ने बताया कि आरोपी किशोर ने बालक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। पीड़ित बालक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना प्रभारी राजेश शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed