फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Teenager murdered, dead body hung from tree

किशोरी की हत्या, शव पेड़ से लटकाया

Sat, 24 Aug 2019 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Teenager murdered, dead body hung from tree
बहराइच। रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर निवासी एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया था। देर शाम उसका शव गांव से दो किलोमीटर दूर एक पेड़ पर फंसे से लटका मिला। पिता ने अपहरण कर हत्या का आरोप लगाते हुए चार लोगों को नामजद कर तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी ग्रामीण ने सीओ के साथ घटनास्थल का मुआयना किया है।
विज्ञापन

रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत रेहुआ मंसूर ग्राम पंचायत के खुसलीपुरवा निवासी गुड़िया (16) पुत्री टहलू शुक्रवार की सुबह करीब 6.30 बजे घर से निकली थी। गांव निवासी गुड़िया पुत्री रामफेर उसे किसी काम को लेकर घर से बुला लेकर गई थी। देर शाम तक उसके वापस नहीं आने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

इसी दौरान परिवारीजनों को गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर बबूल के पेड़ पर शव लटका होने की सूचना मिली। इस पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रामगांव मुकेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतरवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता टहलू ने गांव निवासी सुनील व उसके पिता मदन, हरदी थाना क्षेत्र के ललई बाग निवासी सुनील पुत्र विद्याराम और गांव निवासी गुड़िया पुत्री रामफेर को नामजद करते हुए हत्या का आरोप लगाया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी ग्रामीण रवींद्र कुमार सिंह व सीओ महसी शंकर प्रसाद ने घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed