{"_id":"58e535e54f1c1bdc315b6167","slug":"teenager-dying-while-bathing-in-river-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू नदी में नहाते समय डूबा किशोर, जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू नदी में नहाते समय डूबा किशोर, जान गई
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 05 Apr 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों के साथ सरयू नदी में नहाने गए एक किशोर की बुधवार दोपहर बाद डूबकर मौत हो गई। सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पंचनामा के बाद शव को दफना दिया गया है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजपुरवा निवासी दिलीप सिंह (14) पुत्र दुखहरन बुधवार दोपहर में गांव निवासी अपने मित्रों के साथ कुछ दूरी पर बह रही सरयू नदी में नहाने गया था। स्नान करते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया।
मौके पर मौजूद साथियों ने काफी कोशिश की। लेकिन वह दिलीप को निकाल नहीं पाए। सभी ने सूचना घर पहुंचाई तो परिवारीजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक उसकी डूबकर मौत हो चुकी थी। इससे कोहराम मच गया।
विज्ञापन
थाने पर सूचना दी गई। परिवारीजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे। मौके पर पहुंचे लेखपाल वीरेंद्र सिंह की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर दफना दिया गया है।