{"_id":"69a9d739ba224901250f6ae8","slug":"teenager-drowns-in-saryu-river-friend-critical-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-145341-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सरयू में डूबकर किशोर की मौत, दोस्त गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सरयू में डूबकर किशोर की मौत, दोस्त गंभीर
Fri, 06 Mar 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। होली के दिन रंग खेलने और लोगों से मिलने-जुलने के बाद सेमरी मलमला भीमनगर खैरी गांव निवासी सुमित शर्मा (16) अपने दोस्त आकाश पाल के साथ बुधवार को सरयू नदी स्थित गोपिया बैराज पर नहाने गया था। नहाते समय अचानक पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
दोनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आकाश पाल को नदी से निकाल लिया, लेकिन सुमित को नहीं बचाया जा सका और उसकी डूबने से मौत हो गई।
मुर्तिहा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुमित के भाई रंजीत शर्मा ने बताया कि बैराज में अधिक गहराई में चले जाने के कारण यह हादसा हुआ। वहीं आकाश पाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।