फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Teen dies in accidents, seven seriously injured

Bahraich News: हादसों में किशोर की मौत, सात गंभीर रूप से घायल

Sun, 20 Apr 2025 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 20 Apr 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Teen dies in accidents, seven seriously injured
शिवा की फाइल फोटो।
बहराइच/पयागपुर/जरवलरोड/मटेरा। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में एक किशोर की मौत हो गई और महिला सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। मौत की सूचना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पयागपुर क्षेत्र के काशीजोत निवासी शिवा चौहान (14) शुक्रवार शाम मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से रात में पैदल घर लौट रहे थे। इस दौरान हुजूरपुर-पयागपुर मार्ग पर अर्जुनपुरवा मोड के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। गंभीर रूप से घायल शिवा को राहगीरों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना से परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन

पिता अमृत चौहान ने बताया कि शिवा शादी समारोह में शामिल होने बनपुरवा गया था। अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष करूणाकर पांडेय ने बताया कि शिवा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल हुजूरपुर थाना क्षेत्र में आता है। वहीं हुजूरपुर थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मटेरा क्षेत्र के गुरुगंजपुरवा निवासी कन्हैया लाल (23) शनिवार की सुबह माल भाड़ा लादने पचदेवरी गांव जा रहे थे। इस दौरान इटावा गांव पुल के पास ई रिक्शा चढ़ाते समय गड्ढे में पलट गया। हादसे में गंंभीर रूप से घायल कन्हैया को परिजनों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।


ट्रक-ट्रैंकर भिड़े तीन घायल, लग गया जाम
बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर घाघरा घाट रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम लखनऊ से बिहार जा रहे टैंकर की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में टैंकर चालक गोंडा जिले के तरबगंज क्षेत्र निवासी अंगद यादव, क्लीनर रायबरेली के महराजगंज क्षेत्र के संतोष व ट्रक चालक घायल हो गए। हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवाकर जाम खुलवाया और घायलों को सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती करवाया।


हादसे में लखीमपुर की महिला व अन्य दो घायल
मुर्तिहा क्षेत्र के सेमरी घटही निवासी दूबर (65) शुक्रवार शाम बेटे के साथ खरीदारी करने गूढ़ चौराहा गए थे। वहां से उनका बेटा लखीमपुर खीरी चला गया। खरीदारी के बाद दूबर ऑटो से घर लौट रहे थे। इस दौरान गूढ़-हरखापुर मार्ग पर परसीपुरवा के पास मधवापुर निवासी बाइक सवार मुलायम (36) ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में दूबर व मुलायम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहीं लखीमपुर खीरी जिले के हसनपुर कटौली निवासी मेहरुन्निसा शुक्रवार को मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बेटे के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। इस दौरान नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर रस्तोगी भट्ठा के पास ऑटो रिक्शा पर टीन बांधते समय रस्सी मेहरन्निसा के गले में फंस गई और वह गिर गईं। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed