फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Team champion of Indira Stadium in Taekwondo competition

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में इंदिरा स्टेडियम की टीम चैंपियन

Tue, 02 Feb 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Team champion of Indira Stadium in Taekwondo competition
बहराइच : इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक से सम्मानि - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। शहर के इंदिरा स्टेडियम मेें यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान मेें जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमेें स्टेडियम की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एजाज अली जद्दू व सचिव इसरार अली की अगुवाई मेें प्रतियोगिता कराई गई। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व अजीत प्रताप सिंह रहे। जिले मेें ताइक्वांडो खेल की नींव रखने वाले मोहम्मद रईस अख्तर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में इंदिरा स्टेडियम की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। टीम के 15 खिलाड़ी गोल्ड मेडल प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे। नानपारा टीम के खिलाड़ियों ने सात गोल्ड मेडल प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला पीजी कॉलेज की खिलाड़ियों ने चार गोल्ड मेडल प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। चौथे स्थान पर पयागपुर की टीम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व अजीत प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान व मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि ने बुशरा हाशमी व लोमान खान को पूर्व मेेें हुई राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता मेें स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने ताइक्वांडो के नन्हे खिलाड़ी अविरल श्रीवास्तव कान्हा को जिला स्तरीय प्रतियोगिता मेें बेहतर प्रदर्शन पर मेडल देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने खिलाड़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए प्रदर्शन निरंतर जारी रखने की सीख दी।

कार्यक्रम के समापन पर रईस अख्तर व उनकी ब्लैक बेल्ट पत्नी परवीन अख्तर ने दोनों मुख्य अतिथियों को बुके प्रदान कर स्वागत किया। इस मौके पर राकेश गुप्ता, आलोक सिंह, परवीन आफाक, आमिर, हमजा, नित्यानंद पासवान, सागर, सार्थक श्रीवास्तव, सूर्यप्रकाश, शाकिर अली, सिराज, शगुन, सलोनी, सैफ अली, शोएब अली, कौशल, समीर, जैद अली, सफीउल्ला, नित्या पाठक, अयाज, नूर आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed