{"_id":"62b894d21394263ba67982b8","slug":"teachers-will-make-parents-aware-for-admission-bahraich-news-lko6369630178","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले के लिए अभिभावकों को जागरूक करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिले के लिए अभिभावकों को जागरूक करेंगे शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक अब घर-घर जाकर अभिभावकों को अपने बच्चों का प्रवेश स्कूल में कराने के लिए जागरूक करेंगे। परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ सोमवार से किया जाएगा। यह अभियान आगामी 15 दिनों तक जारी रहेगा। अभियान के दौरान छह वर्ष से 14 वर्ष तक की आयु के बच्चों का प्रवेश स्कूल में कराने पर जोर दिया जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष नामांकन की स्थिति अभी कम है। बीते अप्रैल माह में स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण में निर्धारित लक्ष्य नहीं पूर्ण हो पाया था। ऐसे में अब अभियान के द्वितीय चरण में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षकों द्वारा घर-घर जाकर अभिभावकों को उनके बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिससे कि वह अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने पर ध्यान दें।
इस दौरान अभिभावकों को शिक्षकों द्वारा सरकार की ओर से चलाई जा रही, डीबीटी, मिड-डे मील, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक समेत अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसके साथ ही बच्चों को अभिभावकों को संचारी रोगों से बचाव के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करने के साथ ही विकास खंड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत सर्वाधिक बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने वाले प्रधानाध्यापकों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षा के प्रति हों जागरूक
विभिन्न विद्यालयों में नामांकन लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है। कुछ स्थानों पर नामांकन संख्या कम है। इसके लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभिभावक भी अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक होते हुए उनका नामांकन अपने समीप स्थित विद्यालय में अवश्य कराएं। जिससे उनका बच्चा शिक्षित हो सके। -अजय कुमार, बीएसए।