Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Teachers underwent training for self-development of students

Bahraich News: विद्यार्थियों के आत्म-विकास के लिए शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

Sun, 21 Dec 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 21 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Teachers underwent training for self-development of students
बहराइच के जीजीआईसी में शै​क्षिक गोष्ठी के समापन पर कार्यक्रम को संबो​धित करते वक्ता। - स्रोत :
बहराइच। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) के सभागार में आयोजित चार दिवसीय इमोशनल वेल-बीइंग कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। समग्र शिक्षा (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश और मेधा लर्निंग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के 51 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला के अंतिम सत्र में शिक्षक अपने अनुभव साझा करते हुए भावुक नजर आए।
विज्ञापन



प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए लागू किए जाने वाले स्वपूर्ण पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। इस पाठ्यक्रम के अंतर्गत सामाजिक-भावनात्मक शिक्षा, 21वीं सदी के कौशल और कॅरियर जागरूकता से जुड़े साप्ताहिक कालांश संचालित किए जाएंगे। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी भावनाओं और अनुभवों को अभिव्यक्त करने के लिए स्वपूर्ण डायरी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन



लखनऊ से आए समग्र शिक्षा माध्यमिक के सदस्य ललित जोशी ने कहा कि इस पाठ्यक्रम से छात्रों में समस्या-समाधान की क्षमता और लक्ष्य निर्धारण जैसे गुणों का विकास होगा। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने कहा कि सामाजिक-भावनात्मक शिक्षा विद्यालयों में एक सकारात्मक, सुरक्षित और सहयोगी वातावरण तैयार करने में सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण में शिक्षकों को रोल-प्ले, समूह चर्चा और अनुभवात्मक गतिविधियों के माध्यम से पाठ्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के तरीके सिखाए गए। प्रधानाचार्य मधु यादव ने इस पहल को शिक्षा जगत के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। कार्यशाला का संचालन ललित जोशी, रीता वर्मा, डॉ. डिंपल कुमारी व प्रदीप कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed