{"_id":"5d3b30e38ebc3e6cff02d8ab","slug":"teachers-protest-bahraich-news-lko4729817167","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बहराइच के डीआईओएस कार्यालय पर शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन करते माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्त विहीन गुट के बैनर तले शिक्षकों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने योगी सरकार से उन्हें प्रति माह एक निर्धारित मानदेय दिए जाने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाने की मांग की, जिससे शिक्षकों की आर्थिक समस्याएं दूर हो सकें।
शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री रामसुंदर पांडेय ने कहा कि पूर्व की सरकार ने वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों की स्थिति को समझते हुए मानदेय देने की व्यवस्था बनाई थी, मगर इसे बाद में समाप्त कर दिया। इसके बाद से शिक्षक लगातार आंदोलनरत हैं।
जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद मिश्र ने कहा कि प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा में करीब साढ़े तीन लाख शिक्षक लगे हुए हैं। इनको महज दो से चार हजार रुपये मिल रहे हैं, जिससे परिवार का खर्च चल पाना भी मुश्किल होता है। जबकि सभी शिक्षक पूरी लगन के साथ बच्चों का भविष्य संवारने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिला महामंत्री एसपी सिंह ने कहा कि कई बार पत्र सौंपे जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में सरकार को कैबिनेट में प्रस्ताव पास कर वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों को प्रति माह एक निर्धारित मानदेय देने की व्यवस्था करनी चाहिए।
प्रदर्शन के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र पांडेय को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर श्यामानंद तिवारी, मदनलाल वर्मा, उमेश चंद्र त्रिपाठी, आनंद सिंह, महेश आर्य, केशवराम शर्मा, शिवपूजन सिंह, मोहम्मद जावेद, नवल किशोर वर्मा आदि मौजूद रहे।