फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   teacher posted dirty messages

शिक्षक ने छात्रा के नाम पोस्ट किए अश्लील संदेश

Thu, 11 Jun 2015 12:14 AM IST
अमरउजाला ब्यूरो/ बहराइच
अमरउजाला ब्यूरो/ बहराइच Updated Thu, 11 Jun 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में एक शिक्षक ने सारी मर्यादाएं पार कर दीं। इंटर की छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने के दौरान पनपे प्यार में अंधे हुए शिक्षक ने गुरु-शिष्य के पवित्र बंधन को शर्मसार कर दिया। छात्रा के शादी से मना करने पर सिरफिरे ने उसकी फोटो के साथ अश्लील संदेश नेट पर सार्वजनिक कर दिए। गांव की दीवारों पर भी अंग्रेजी में अश्लील संदेश लिखे। छात्रा की फोटो भी कई जगह पर्चों में छपवाकर चस्पा की।

विज्ञापन


आहत छात्रा ने थाने पर तहरीर दी लेकिन सुनवायी नहीं हुई। अब उसने एएसपी को प्रार्थनापत्र दिया है। एएसपी ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी इंटर की छात्रा को पड़ोसी गांव गोदौंरा निवासी सलमान ट्यूशन पढ़ाने आता था। परीक्षा खत्म हो गई और रिजल्ट भी आ गया। इसके बाद भी सलमान किसी न किसी बहाने छात्रा के घर आता-जाता था। इसी बीच सलमान ने छात्रा से अपने एक तरफा प्यार का इजहार करते हुए शादी करने की बात कही लेकिन छात्रा ने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


सलमान ने छात्रा को परेशान करना शुरू कर दिया। सलमान ने काफी दिनों तक उसे मनाने का प्रयास किया लेकिन जब वह नहीं मानी तो घिनौनी हरकत करते हुए छात्रा के फोटो के साथ अश्लील संदेश इंटरनेट पर सार्वजनिक कर दिए। गांव में भी छात्रा की फोटो लगे पर्चे अभद्र संदेश के साथ चस्पा किए। इसकी भनक लगने पर परिवारीजनों ने सलमान से बात की तो उसने छात्रा का रिश्ता न जोड़ने पर बर्बाद करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पूर्व छात्रा पिता के साथ थाने पहुंची लेकिन पुलिस ने केस दर्ज करने नहीं किया। फिर छात्रा ने बुधवार को एसपी कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी को अपनी व्यथा सुनाई। एएसपी ने मामले में सीओ कैसरगंज को जांच करने का आदेश दिया है। एएसपी ने कहा कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed