फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Teacher killed his wife and buried the dead body next to the house

शिक्षक ने पत्नी की हत्या कर शव को घर के बगल में दफनाया

Sun, 24 Apr 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Teacher killed his wife and buried the dead body next to the house
हिमांशी की फाइल फोटो। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। बक्शीपुरा मोहल्ले में शिक्षक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर शव को घर के बगल में दफना दिया। काफी दिन बाद जब भाइयों की बात बहन से न हो सकी तो सब बहन के ससुराल पहुंचे। काफी खोजबीन व बातचीत के बाद शिक्षक पति ने पत्नी के दफनाने की बात बताई। उसके बाद भाइयों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छह दिन बाद दफनाए गए शव को खोदवाकर बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शिक्षक पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के नौव्वागढ़ी मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय हिमांशी ने 17 जुलाई 2016 में दरगाह थाना क्षेत्र के बक्शीपुरा मोहल्ला निवासी पवन गुप्ता के साथ लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों सुखी जीवन बिता रहे थे। वर्ष 2017-18 में पवन को शिक्षा विभाग में नौकरी मिल गई। इसी दौरान दोनों के बीच एक बच्ची ने जन्म लिया। बताया जाता है कि नौकरी मिलने के कुछ माह के बाद ही पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई। बीते 18 अप्रैल को हिमांशी की मौत हो गई।
विज्ञापन

विवाहिता के भाई रितिक का आरोप है कि वह कई दिन से अपनी बहन से बात करने के लिए फोन मिला रहा था, लेकिन फोन बंद होने के कारण बात नहीं हो पा रही थी। उसके बाद वह अपने बहन के घर पहुंचा और बहन के बारे में पूछताछ की। काफी पूछताछ के बाद बहनोई ने बताया कि उसने आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद उसको घर के बगल पड़े खाली प्लाट में दफना दिया है। यह सुन भाई भौचक्का रह गया और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर दरगाह थानाध्यक्ष मनोज सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और दफनाए गए शव को खोदवाकर बाहर निकलवाया। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बताया कि सहेली के साथ भाग गई तुम्हारी बहन
भाई रितिक ने बताया कि जब बहन के ससुराल पहुंचकर जीजा से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि तुम्हारी बहन से झगड़ा हो गया था। वह गुस्से में आकर अपनी सहेली के घर भाग गई। उसके बाद वापस नहीं लौटी है। काफी पूछताछ के बाद वह टूटे और बताया कि उसको दफना दिया है।

दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर की जा रही पूछताछ
बक्शीपुरा मोहल्ले में शव दफनाने की सूचना पर मौके पर पहुंचा था। शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। भाई की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। -मनोज सिंह, दरगाह थानाध्यक्ष बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed