{"_id":"5f7df9c38ebc3e9bc9199771","slug":"take-precautions-to-save-wildlife-bahraich-news-lko544067793","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्यजीवों को बचाने के लिए बरतें सावधानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्यजीवों को बचाने के लिए बरतें सावधानियां
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। सुजौली रेंज के कठौतिया गांव में वन्यजीव प्राणि सप्ताह मनाया गया। वनकर्मियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सावधानियां बरतकर ही वन्यजीवों व जंगलों की सुरक्षा की जा सकती है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत कठौतिया गांव में वन विभाग और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से शिविर का आयोजन हुआ। वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जंगल से निकलकर हिंसक जीव गांवों की ओर से रुख कर रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण सावधानी बरतें। जिससे मानव वन्यजीव संघर्ष को रोका जा सके।
साथ ही वनों की कटान की सूचना मिलने पर तुरंत वनकर्मियों को जानकारी दें। जिससे मौके पर पहुंचकर कटान को रोका जा सके। इस दौरान उप क्षेत्रीय वनाधिकारी रमेश कुमार, वन दरोगा शशि, वन रक्षक अंगद राय, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के फील्ड सहायक मंसूर अली समेत गांव के लोग मौजूद रहे।