{"_id":"196d392a0b3f4da138814ab3cc1387f5","slug":"symptoms-of-japani-inseflitis-in-10-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 बच्चों में दिमागी बुखार के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 बच्चों में दिमागी बुखार के लक्षण
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 26 Aug 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। डेंगू के साथ जिले में दिमागी बुखार ने भी पांव पसार लिए हैं। 48 घंटों के भीतर जिला अस्पताल में 10 बाल रोगियों में दिमागी बुखार के लक्षण पाए गए हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ ने ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए अस्पताल की पैथोलॉजी में भेजा है। दो दिनों में परिणाम आने की संभावना है। वहीं तीन बच्चों की हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
जिले में जगह-जगह जलभराव व गंदगी है। इससे डेंगू, दिमागी बुखार, मलेरिया, डायरिया समेत अन्य संक्रामक रोग फैल रहे हैं। नीरज (8) निवासी रुपईडीहा, मोहित (5) रामगांव, मेराज (5) गिलौला, कल्पना (6) तुलसीपुर बलरामपुर, सीमा (9) मोतीपुर, बबली (7) बौंडी, अजय कुमार (12) नानपारा, शाहिद (10) तुलसीपुर बलरामपुर, रिया (6) मल्हीपुर, अशरफ (4) नाजिरपुरा को तेज बुखार, शरीर में अकड़न व झटके आने की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ केके वर्मा ने उपचार शुरू किया तो उन्हें दिमागी बुखार के लक्षण मिले। इस पर उन्होंने बुधवार को ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। वहीं वीरेंद्र (3) सोनवा, शीलू (6) कैसरगंज, प्रीती (8) गिलौला की हालत ज्यादा बिगड़ने पर इन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ माहेश्वरी पांडेय ने बताया कि ब्लड रिपोर्ट मिलने के बाद ही रोग की पुष्टि होगी। फिलहाल बच्चों का बेहतर उपचार हो रहा है।