{"_id":"5d19006e8ebc3e3cd810e388","slug":"swimming-bahraich-news-lko4681664163","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैराकी प्रतियोगिता में कलाबाजी देख दंग रह गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैराकी प्रतियोगिता में कलाबाजी देख दंग रह गए लोग
विज्ञापन
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें नन्हे-मुन्नों की बेहतरीन कलाबाजी का प्रदर्शन देखकर लोग रोमांचित हो उठे। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
तरणताल में आयोजित तृतीय जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन श्रावस्ती महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नीतू मिश्रा ने किया। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने प्रतिभाग किया। 10 साल की फ्री-स्टाइल प्रतियोगिता में वैष्णवी यादव, मंशी श्रीवास्तव व अंकिता राही प्रथम स्थान पर रहीं। श्याम यादव, अंशिका, समृद्धि व खुशी शर्मा द्वितीय और माही मिश्रा, श्रव्या तोमर, स्वर्णिमा व विदुषी जायसवाल तृतीय स्थान पर रहीं।
सीनियर बालक वर्ग में आदित्य प्रताप सिंह और वंश श्रीवास्तव ने पहला स्थान हासिल किया जबकि आलोक श्रीवास्तव, विराज श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता और देव चौधरी दूसरे व नैतिक जायसवाल, स्थित सलूजा, शौर्य प्रताप सिंह एवं तनय राय तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक कोच शिवबाबू निषाद, आकाश साहनी, अमित मित्तल, आशुतोष सिंह, कैलाश यादव, अटल सिंह, विजयशंकर व गणेश वाल्मीकि रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन सरदार सरजीत सिंह ने किया। समापन पर विशेश्वरगंज सीएचसी के पूर्व अधीक्षक डॉ. आरके मिश्रा ने प्रतिभागियों को पुरस्कार का वितरण किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना, विवेक श्रीवास्तव, भगवानदास लखमानी, डब्ल्यू त्रिपाठी, उप क्रीड़ाधिकारी अनुपमा धानुक, डॉ. पारितोष तिवारी अभिषेक कुमार धानुक व अमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।