{"_id":"6832206eb4dc22f643083779","slug":"suspect-arrested-at-nepal-border-interrogation-lasted-for-48-hours-bahraich-news-c-98-1-brp1009-131143-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नेपाल सीमा पर संदिग्ध को दबोचा, 48 घंटे चली पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नेपाल सीमा पर संदिग्ध को दबोचा, 48 घंटे चली पूछताछ
Sun, 25 May 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 25 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध को इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज लाई सुजौली थाना की पुलिस।
बहराइच। नेपाल सीमा से सटे नो मेंस लैंड पर 21 मई को एसएसबी ने एक संदिग्ध को दबोचा। करीब 48 घंटे की कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे विक्षिप्त बताते हुए मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। इसके बाद सीमा पर चौकसी और बढ़ा दी गई है।
नो मेंस लैंड पर बिछिया के पास एसएसबी 70वीं वाहिनी के जवान गश्त कर रहे थे। इस दौरान नो मेंस लैंड के करीब एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में घूमता दिखाई दिया। उसे तुरंत पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद उसे सुजौली थाने के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की स्थिति गंभीर होने के कारण पुलिस ने उसे शुक्रवार रात करीब नौ इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि संदिग्ध को एसएसबी ने 21 मई को पकड़ा गया था। उससे पूछताछ के दौरान किसी भी तरह की कोई संदिग्ध सूचना सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी
सीमा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति मिलने के बाद एसएसबी ने सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी है। अब जंगल में अतिरिक्त एसएसबी फोर्स की तैनाती की गई है। यहां एसएसबी की 70वी बटालियन लखीमपुर के साथ ही दो बटालियन बहराइच के जवान सीमा सुरक्षा में लगे हैं। साथ ही नदी के इलाकों में भी निगरानी रखने के लिए जवानों को तैनात किया गया है। जबकि द्वितीय लाइन में पुलिस ने भी सुरक्षा घेरा है।