{"_id":"57d4402b4f1c1b5d7831893c","slug":"supply-four-hours-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे ठप रही दो मोहल्लों की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे ठप रही दो मोहल्लों की आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में रायपुर राजा व जेल रोड इलाके के विद्युत आपूर्ति दिन में चार घंटे ठप रही। फॉल्ट ठीक होने के बाद भी बिजली की आंख मिचौली से इलाके की करीब दस हजार आबादी परेशान रही। देर शाम तक समस्या का समाधान नहीं हो सका था।
शहर के मोहल्ला रायपुर राजा व जेल रोड की विद्युत आपूर्ति अस्पताल चौराहा उपकेंद्र से होती है। विद्युत लाइन में फाल्ट आने के चलते सुबह 11 बजे आपूर्ति ठप हो गई। चार घंटे के बाद फाल्ट दुरुस्त होने पर तीन बजे बाद आपूर्ति शुरू हुई लेकिन बिजली की आंख मिचौली चालू हो गई।
बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से गर्मी के चलते क्षेत्र की करीब 10 हजार आबादी को परेशानी होना पड़ा। पेयजल के लिए लोग भटके। क्षेत्र के अवर अभियंता ने बताया कि लाइन में फाल्ट आ जाने से समस्या उत्पन्न हुई। फाल्ट दुरुस्त कराने के बाद आपूर्ति शुरू करने पर ट्रिपिंग के चलते शटडाउन लेना पड़ा। लाइनों की चेकिंग कराने के बाद दिक्कत दूर कर आपूर्ति शुरू करा दी गई।