{"_id":"605633b08ebc3e8d1772298f","slug":"suicide-bahraich-news-lko57056610","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान युवक ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज से परेशान युवक ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
बिछिया(बहराइच)। गड़रियनपुरवा गांव में ससुराल आए युवक ने कर्ज से परेशान होकर फांसी लगा आत्महत्या कर ली। युवक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
गोंडा के वजीरगंज थानाक्षेत्र के गड़सर मदरहा गांव निवासी बलदेव (35) पुत्र विश्वनाथ निषाद दिल्ली में ऑटो चलाकर जीवनयापन करता था। लॉकडाउन के बाद वह घर चला आया और यहीं रहने लगा। बीते दिनों वह जिले के सुजौली थानाक्षेत्र के गड़रियनपुरवा गांव में अपनी ससुराल आया हुआ था। शनिवार दोपहर उसने कटहल के पेड़ में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, उसने दिल्ली व गांव में कई लोगों से कर्ज ले रखा था।
आमदनी न होने के कारण वह कर्ज के दबाव में परेशान रहने लगा था, जिसके चलते आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे सुजौली थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जांच शुरू कर दी गई है।