{"_id":"5e628fb08ebc3ebf48011cf3","slug":"sugar-cane-manager-send-to-jail-bahraich-news-lko5124488129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया भुगतान न करने पर गन्ना प्रबंधक को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया भुगतान न करने पर गन्ना प्रबंधक को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। चिलवरिया चीनी मिल की ओर से गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान नहीं किया जा रहा था। कई बार निर्देश के बावजूद अधिकारी कार्य योजना पेश नहीं कर पाए। सीएम के आदेश पर चीनी मिल प्रबंधन पर पहले से ही केस दर्ज था। शुक्रवार को बैठक के दौरान डीएम सख्त हो गए। तत्काल पुलिस बुलाकर डीएम ने गन्ना प्रबंधक को जेल भेजने के निर्देश दिए। पुलिस ने गन्ना प्रबंधक को हिरासत में ले लिया है।
चिलवरिया में स्थित शिंभावली शुगर मिल की ओर से किसानों के गन्ना बकाया का भुगतान नहीं किया जा रहा था। चीनी मिल पर किसानों का करीब तीन साल का 75 करोड़ रुपया बकाया था। जबकि वर्तमान पेराई सत्र का भी मिल पर करीब सवा सौ करोड़ रुपये बकाया हो गया था। कुल 197 करोड़ रुपये का भुगतान चीनी मिल को करना था। डीएम शंभु कुमार ने कई बार मिल प्रबंधन को भुगतान के लिए कार्य योजना प्रस्तुत करने के निदेश दिए थे। नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बाद भी बकाया भुगतान न होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दौरे के दौरान चीनी मिल प्रबंधन के खिलाफ कोतवाली देहात में केस दर्ज कराया था।
इस पर भी अभी तक गन्ना बकाया भुगतान नहीं हुआ था। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शंभु कुमार बैठक कर रहे थे। देर शाम बैठक के दौरान चीनीमिल के गन्ना प्रबंधक अखिलेश श्रीवास्तव से भुगतान को लेकर जवाब मांगा, मगर वह कुछ नहीं बता सके। इस पर डीएम ने तत्काल कोतवाली देहात की पुलिस को बुलाकर गन्ना प्रबंधक को हिरासत में लेने के निर्देश दिए। पुलिस ने गन्ना प्रबंधक को हिरासत में ले लिया। जिला गन्ना अधिकारी शैलेश मौर्या ने बताया कि डीएम के आदेश पर गन्ना प्रबंधक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनको जेल भेजा जा रहा है। भुगतान को लेकर सरकार के सख्त निर्देश के बाद यह कदम उठाया गया है।