{"_id":"5d1794278ebc3e3c962840f7","slug":"sucide-bahraich-news-lko467963249","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। नगर के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी एक युवक ने शुक्रवार रात पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने 10 दिन पहले ही मंदिर से अपनी शादी की थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र रिसिया अंतर्गत नगर के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी अभिषेक सिंह उर्फ टीसू (28) पुत्र संतोष सिंह कई दिनों से पारिवारिक कलह से परेशान था। मोहल्लेवासियों के मुताबिक शुक्रवार देर शाम को पारिवारिक मामलों को लेकर घर के लोगों से कहासुनी हो गई।
इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। कमरे में लगे पंखे के कुंडे में अभिषेक ने फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न निकनले पर परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्र दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं युवक की मौत से क्षेत्र में अफवाहों का दौर गर्म है।
अभिषेक उर्फ टीसू ने 10 दिन पूर्व नगर के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी जिसमें गिने-चुने लोग ही शामिल हुए थे। ऐसे में नवविवाहिता भी पति की मौत से गमगीन है।